जातिसूचक शब्दों से अपमानित और हत्या की धमकी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महाराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाँसपार कोठी में एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता संध्या भारती का कहना है कि उसे फोन पर अशोभनीय भाषा का सामना करना पड़ा, जिसके बाद आरोपी परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी।


पीड़िता के अनुसार उसका गांव निवासी हुस्ने आलम से एक विवाद पहले से ही दीवानी न्यायालय महराजगंज में लंबित है। आरोप है कि 25 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 10 बजे आरोपी ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। जब उसने सुलह से इनकार किया तो आरोपी अपने भाई, मां, भाभी और बहन के साथ उसके घर आ गया और वहां अभद्रता की।


घटना के बाद पीड़िता ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *