भ्रष्टाचार ,खाद , बिजली व विद्यालय मर्जर की समस्या को लेकर सपा नेत्री सुमन ओझा ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

विद्यालय मर्जर पर हाई कोर्ट के स्टे को बताया जनहित की जीत

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

परतावल/महराजगंज : परतावल में प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेत्री सुमन ओझा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसा दिए कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने विद्यालयों के मर्जर को लेकर कहा कि सरकार का यह फैसला छात्रों और अभिभावकों के हित में नहीं है।


सपा नेत्री सुमन ओझा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयासों से हाई कोर्ट ने विद्यालयों के मर्जर पर रोक लगाई है , इसके लिए वह उन्हें धन्यवाद देती हु । उन्होंने कहा कि यह जनहित की जीत है और इससे छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलेगी।


सपा नेत्री सुमन ओझा ने कहा कि सरकार में खाद की भारी किल्लत है और बिचौलिये जमकर फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही है और किसान परेशान हैं।


सुमन ओझा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार शुरू से समाजवादी विचारधारा से जुड़ा रहा है और उनके पिता स्व. जनार्दन प्रसाद ओझा ने इस क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को खड़ा किया।


सपा नेत्री सुमन ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से मनमानी हो रही है। आम जनता बिजली संकट से त्रस्त है, जबकि सपा सरकार में भरपूर बिजली मिलती थी।


सुमन ओझा ने कहा कि पनियरा विधानसभा में विकास का एक नया मॉडल पेश किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब तक जो भी विकास हुआ है, वह उनके पिता जनार्दन प्रसाद ओझा की देन है। वर्तमान सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *