हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों, पाकशाला, जेल परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कारागार में निरुद्ध कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को स्वच्छता, सुरक्षा एवं कैदियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।


