अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को श्यामदेउरवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/महराजगंज-   07-05-2025, बुधवार को अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को श्यामदेउरवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में जांच के दौरान सुराग के आधार पर उप निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे महादेवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर महोदया आभा सिंह महराजगंज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अभिषेक सिहं के नेतृत्व में उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा रोक थाम जुर्म में मामूर होकर मु0अ0सं0 114/2025 धारा 137(2), 64(1), 351(2),352 बीएनएस व ¼ पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मुस्कान पुत्र रामनैन निवासी लक्ष्मीपुर भटगांवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष को महदेवा चौराहे के पास से पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यावाही की जा रही है।


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के  लिए गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *