हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनौली स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कक्षाओं के लिए कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्ले-वे से कक्षा 5 तक रतन राज एवं अमरनाथ कन्नौजिया को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 8 तक की जिम्मेदारी गोकुलानंद सर को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 से 12 तक के लिए अविनाश विश्वकर्मा को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
इसके साथ ही विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल पद पर भी अविनाश विश्वकर्मा की नियुक्ति की गई है।
इस संबंध में जानकारी इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज के MD जफरे आलम खान द्वारा दी गई। प्रबंधक ने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन में और सुधार होगा।



