शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- 26/01/2026, सोमवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शाइन स्मार्ट स्कूल, सोनबरसा परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विश्वनाथ चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।



ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रबंधक अश्वनी चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती सिद्धि चौधरी, उप प्रधानाचार्य राजू चौधरी सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक अश्वनी चौधरी ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने, एकता और अनुशासन बनाए रखने तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यापक अभय सर, मंटू सर, सूरज सर, बलिराम सर सहित अध्यापिकाएं अंकिता, पूजा, मुस्कान, संगीता, सकीता, पायल, रूबी, सृष्टि, चांदनी, कुमकुम, शकुंतला, प्रतिभा, सुमित्रा सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *