महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र (319) से पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र की जनता सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। यह दिन हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
ओम प्रकाश चौरसिया ने कहा कि देश की मजबूती और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की अपील की।
अंत में उन्होंने सभी से गणतंत्र दिवस को शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाने का संदेश दिया।


