हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल (महराजगंज)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सावित्री पब्लिक स्कूल परतावल के डायरेक्टर बसंत कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “समस्त अभिभावकों, प्रिय विद्यार्थियों, सम्मानित नगरवासियों और हमारे कर्मठ स्टाफ सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, इस राष्ट्रीय पर्व पर हम अपने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।”
डायरेक्टर बसंत कुमार पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और न्याय के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। शिक्षा के माध्यम से संस्कारयुक्त, जिम्मेदार और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना ही किसी भी शिक्षण संस्था का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।
उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। अंत में उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।




