हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को जिले में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल और बिस्कुट का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 11 पौधों का रोपण भी किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाना समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एसरार अहमद, वरुण कुमार, अभय प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

