आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता: जम्मू कश्मीर ने झारखंड को हराकर जीता खिताब

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय

घुघली, महराजगंज में चल रही आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल रोमांचक मुकाबले के बाद सम्पन्न हुआ। फाइनल में जम्मू-कश्मीर टीम ने झारखंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

मैच के पहले हाफ में झारखंड ने आक्रामक खेल दिखाया और एक गोल कर बढ़त बनाई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर ने लगातार प्रयास करके बराबरी हासिल की। दूसरे हाफ में झारखंड ने एक और गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।

मैच के अंतिम पांच मिनट शेष रहते जम्मू-कश्मीर ने शानदार गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय समाप्ति के बाद 15 मिनट का अतिरिक्त समय खेला गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर ने अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल कर खिताब पर कब्जा जमाया।

फाइनल मैच का उद्घाटन सिसवा नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। समापन समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्र ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

नगर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। मैच के निर्णायक खिलाड़ी प्रभात मिश्रा, रहमुतुल्ला और इकराम अली रहे। उद्घोषक अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज सागर और ब्रजेश दुबे ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। समापन समारोह का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अजय श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *