सिसवा में सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग की घटना:  नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा कस्बे में बुधवार देर रात सर्राफा व्यवसायी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आश्वस्त किया कि इस गंभीर मामले में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।



गिरजेश जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की वारदातें कानून-व्यवस्था को चुनौती देती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन मामले की हर दृष्टिकोण से गहन जांच कर रहा है, ताकि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।


इसी क्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह से भी भेंट कर घटना की जांच प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उच्च अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस दौरान मुन्ना गोंड सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *