हर्षोदय टाइम्स/सुनील मणि त्रिपाठी
फरेन्दा, महराजगंज। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद धानी और बृजमनगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर एकत्र होकर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि देश की जागरूक जनता ने सनातन विरोधी ताकतों और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है और राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन की नीति की विजय है।
वहीं मंडल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
इस अवसर पर छट्ठू सिंह, योगेंद्र तिवारी, डॉ. कुवर पाल सिंह, डॉ. उमेश त्रिपाठी, गामा यादव, सुनील सिंह, चंदू सिंह, मुकेश यादव, राकेश, पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला, परमात्मा अग्रहरी, जायसवाल, बबलू सिंह, उदयराज यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, दिलीप गुप्ता, राजू सिंह, योगेंद्र यादव और शुभम श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

