हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
परतावल, महाराजगंज।नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परतावल विकासखंड के अंतर्गत संचालित 132 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कुल 16 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य एजेंडे में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से छात्रों के आकलन, शिक्षक डायरी एवं संदर्शिकाओं के नियमित प्रयोग, मानव संपदा पोर्टल में आवश्यक संशोधन, डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित छात्रों की समीक्षा तथा विद्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर सिस्टम) स्थापित कराने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति से ही परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति को और बेहतर बनाया जा सकता है।

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जगत सिंह, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, एआरपी रविंद्र कुमार शर्मा, फिरदौस जहां, राजकुमार सिंह, डॉ. अनामिका, डॉ. पूजा शुक्ला, यास्मीन बानो, यासमीन अंजुम, दिनेश विश्वकर्मा, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में परतावल ब्लॉक के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

