परतावल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती, 40 वाहनों की हुई जांच
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान परतावल चौकी की पुलिस द्वारा एसआई अंकित चौरसिया के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 40 वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की। जांच में आवश्यक दस्तावेज न पाए जाने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान दीवान बीरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजकुमार सिंह, सर्वेंद्र कुमार, प्रमोद यादव, कविंद्र राजभर एवं विकास सिंह यादव मौजूद रहे।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

