नववर्ष पर सावित्री पब्लिक स्कूल के तरफ से शुभकामना संदेश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल/गोरखपुर। नववर्ष के पावन अवसर पर सावित्री पब्लिक स्कूल ग्रुप की ओर से समस्त अभिभावकों, प्रिय विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। विद्यालय के निदेशक बी. के. पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि नववर्ष केवल कैलेंडर बदलने का नाम नहीं, बल्कि यह नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि सावित्री पब्लिक स्कूल अपने ध्येय वाक्य “READ, WRITE AND GO AHEAD” को आत्मसात करते हुए शिक्षा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है।

नववर्ष के अवसर पर विद्यालय परिवार की कामना है कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए, विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का नया प्रकाश फैलाए तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और प्रगति का संचार करे।

अंत में उन्होंने कहा कि आइए, इस नववर्ष में हम सब मिलकर शिक्षा की अलख जगाएं और अपने बच्चों को एक बेहतर, उज्ज्वल कल की ओर अग्रसर करें।

“शिक्षा से सशक्तिकरण, संस्कार से सफलता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *