निचलौल-ढेसो मार्ग पर पेड़ से टकराई बोलेरो, चालक समेत तीन घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


निचलौल/महराजगंज। निचलौल-ढेसो मार्ग पर बुधवार की रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:15 बजे बोलेरो ढेसो की ओर से चमनगंज पुल की तरफ आ रही थी। चमनगंज पुल से लगभग 500 मीटर आगे जंगल वाले मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में सोनू विश्वकर्मा (30), गोलू शर्मा (32) और राहुल सिंह (28) घायल हो गए। तीनों निचलौल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *