बाबू बालेश्वर लाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, ग्रामीण पत्रकारिता पर विचार गोष्ठी आयोजित

उत्तर प्रदेश कुशीनगर महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो कुशीनगर


कुशीनगर :  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 95वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को बालेश्वर लाल मार्ग, गड़वार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्व. बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता समाज का मजबूत स्तंभ है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी गांवों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।


ओमप्रकाश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को बेहद करीब से देखा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदस्य संख्या के आधार पर प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।
विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन रहे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बाबू बालेश्वर लाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें ग्रामीण पत्रकारिता का प्रेरणास्रोत बताया।


कार्यक्रम में सुनीता श्रीवास्तव, सुमंत दुबे, आनंद सिंह, शमीम अंसारी, भोला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्व. बाबू बालेश्वर लाल के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *