घने कोहरे में नहर में पलटी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महाराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कोहरे ने एक बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। गोरखपुर से पार्सल लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए नहर में पलट गई। सौभाग्य से दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बाहर निकल आया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब दो बजे अचानक कोहरा इतना घना हो गया कि वाहन चालक को आगे का रास्ता नजर नहीं आया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पिकअप नहर में जा गिरी। वाहन में मीशो कंपनी के पार्सल लदे होने की जानकारी सामने आई है।


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने में मदद की। चालक की पहचान गोरखपुर निवासी गोरखनाथ यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *