मऊ की टीम ने पीपीगंज को 1-0 से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महराजगंज- 26/12/2025, शुक्रवार को जनपद अंतर्गत सिसवा में महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में मऊ की टीम ने पीपीगंज को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला महात्मा अटैक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेला गया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ छपरा (बिहार) के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मैच में संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज और एन. ई. रेलवे इंदारा मऊ की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल दागने में सफल नहीं हो सकी। हालांकि, मैच के 25वें मिनट में मऊ के खिलाड़ी अलदाबो ने एक शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पीपीगंज की टीम अंत तक इस बढ़त को बराबर नहीं कर पाई।
इस प्रकार, मऊ की टीम ने यह मैच 1-0 से जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच के दौरान सभासद शिब्बू मल्ल, सुनील यादव, प्रभाकर पांडेय, जाहिद अली, शाह अल्तमस, नौशाद, फसिउल अबरार, सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

