हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर अटल जयंती समारोह, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स/अंबिका दत्त चौबे


नौतनवा/महाराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी के नौतनवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का 101वां जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और अपने विचार, वाणी तथा कर्म से देशवासियों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। अटल जी के सिद्धांत आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश और समाज का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में सुभाष पटेल, मुरली यादव, हरियाणा सिंह लोधी, पंकज मौर्या, संदीप सिंह, विश्वजीत गुप्ता, प्रतीक जैसवाल, विशाल वर्मा, शिवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *