हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महराजगंज में विचाराधीन वाद संख्या 722/24, धारा 147 बीएनएसएस से संबंधित वारंटी सत्येन्द्र मोहन पुत्र विश्वनाथ विश्वकर्मा, निवासी परसौनी बुजुर्ग, थाना घुघली, उम्र 35 वर्ष को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को उसके गांव परसौनी बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना घुघली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव एवं हेड कांस्टेबल बाबूराम यादव शामिल रहे।

