अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता से इंटीग्रल पब्लिक स्कूल का नाम हुआ रोशन

परतावल। महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत इंटीग्रल पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025–26 की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार, 13 दिसंबर को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

अर्धवार्षिक परीक्षा में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचय देते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल बताया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *