पंचायत चुनाव की आहट: ग्राम प्रधान दावेदारों ने शुरू की जोर आजमाइश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा भले ही अभी न हुई हो, लेकिन गांव-गांव में सियासत की सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों के दावेदारों ने अभी से जोर आजमाइश शुरू कर दी है।

गांवों में सोशल मीडिया के माध्यम से दावेदार अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ने की कोशिश हो रही है। पुराने जीते-हारे प्रत्याशी हों या नए चेहरे—सब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो चुके हैं।

कभी पोस्टर-बैनर से प्रचार करने वाले अब अपनी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट कर रहे हैं। गांवों में उनके कामकाज और छवि को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है।

इस बीच, मतदाताओं को साधने के लिए दावेदारों ने दावतों का दौर भी शुरू कर दिया है। कई जगह ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार होटल और भोज आयोजित कर समर्थकों को लुभा रहे हैं। ग्रामीण राजनीति में यह रस्म अब चुनावी माहौल बनने का साफ संकेत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *