हर्षोदय टाइम्स / आत्मा सिंह
घुघली। महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 367/2025 धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी विशाल चौधरी (21) पुत्र कमलेश चौधरी, निवासी बरवा चमइनियां की तलाश की जा रही थी। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह करीब 8:55 बजे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

