स्वर्गीय नसरुल्लाह अंसारी की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

ग्रामीण शिक्षा के पुरोधा को याद कर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

परतावल/महराजगंज। विकासखंड परतावल के ग्राम सभा सिरसिया में स्थित स्वर्गीय नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को संस्थापक स्वर्गीय नसरुल्लाह अंसारी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। “अच्छे कार्य करने वाले हमेशा रहते हैं याद” इसी भावना के साथ पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक सांसद आलम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर नसरुल्लाह अंसारी को नमन किया।

इस मौके पर शमशाद आलम ने कहा कि “मेरे पिता ने इस पिछड़े इलाके में शिक्षण संस्थान खोलकर एक महान और दूरदर्शी पहल की। यहां के बच्चे दूरी और संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित थे, लेकिन आज इसी संस्थान की वजह से सैकड़ों बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा गरीब व असहाय परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है, जो संस्थापक की समाजसेवी सोच का जीवंत उदाहरण है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गुल मोहम्मद, प्रेम सागर पटेल, रमेश मौर्य, अजय कुमार, अमानुल्लाह, अलाउद्दीन, ओवैसुल्लाह, फातिमा खातून, तसमून खातून, तमन्ना खातून, सोफिया खातून सहित सभी स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में पूरे दिन श्रद्धा और कृतज्ञता का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *