हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/ महराजगंज। साई मंदिर के पास बीते 03 दिसंबर की रात हुए विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्थानीय स्तर पर माहौल बिगाड़ने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।
थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में 1. अनिश पुत्र हरिशचन्द्र, निवासी ग्राम बभनौली, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज उम्र लगभग 22 वर्ष तथा 2. विरेन्द्र कुमार पुत्र रामजी, निवासी ग्राम भिसवा, पोस्ट मंशुरगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 28 वर्ष शामिल हैं। दोनों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ़्तार कर माननीय उपजिला मजिस्ट्रेट महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी परतावल उ0नि0 अमित कुमार सिंह के साथ उ0नि0 अंकित चौरसिया, आरक्षी आशीष यादव व आरक्षी विकास यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र की शांति-व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी जारी रहेगी।

