हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महाराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कंचनपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बर्तन समेत एक गैस सिलिंडर उठा ले गए। सुबह विद्यालय कर्मियों ने घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी।
प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी 11 मार्च 2025 को इसी विद्यालय में चोरी हो चुकी है जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि रसोई में रखा भगौना, गैस सिलिंडर, कड़ाही सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम घटना के कारणों और आरोपितों का सुराग तलाश रही है।

