पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में बाल दिवस धूमधाम से मनाया, बच्चों के हुनर ने सबका मन जीता

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/आत्मा सिंह

महराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में शुक्रवार को बाल दिवस समारोह एवं बाल मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक आनंद कृष्ण त्रिपाठी रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि आनंद कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय एवं शिक्षिका निधि द्विवेदी ने मां सरस्वती और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के क्रियात्मक विकास को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं म्यूजिकल चेयर, चम्मच-कंचा दौड़, सुई-धागा दौड़ आदि का आयोजन किया गया।

बाल मेला कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हाथों से अलग-अलग व्यंजन तैयार किए और उन्हें मेले में बेचकर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्राथमिक विद्यालय बारीगांव प्रथम के बच्चों ने भी मेला व खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने व्यंजन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में शिक्षक कन्हैया लाल प्रसाद, दिलीप कुमार पटेल, राजेश कुमार सोनकर, सीमा सिंह, अर्चना सिंह, अथर्व सिंह तथा रसोइया शांति, सुमित्रा, चिकनी, सुमन, सुगंधी और सुशीला ने बच्चों को हर संभव सहयोग प्रदान किया। मेले का मुख्य आकर्षण नन्हे बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन रहे, जिनकी सभी ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *