एक से आठवीं तक के विद्यालय 27 और 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे
महराजगंज। जनपद में आगामी 27 और 28 अक्टूबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
बताया गया है कि छठ महापर्व तथा उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के मद्देनज़र विद्यालयों को दो दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है। निर्धारित तिथियों के बाद 29 अक्टूबर से सभी विद्यालय पूर्ववत खुलेंगे।

