देशभर में SIR की होगी शुरुआत !

दिल्ली

चुनाव आयोग की कल बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस , हर सवाल का मिलेगा जवाब

नई दिल्ली। देश में चुनावी तैयारी के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। चुनाव आयोग कल दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग SIR (Systematic Information Review) को लेकर बड़ी घोषणा कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में SIR की शुरुआत कर सकता है। माना जा रहा है कि पहले चरण में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल होंगे , क्योंकि इन राज्यों में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

आयोग की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR की प्रक्रिया, उद्देश्य और चुनावी पारदर्शिता पर इसके प्रभाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग के अधिकारीयों ने संकेत दिए हैं कि यह पहल चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सटीक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *