महराजगंज। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना भिटौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजभान पुत्र स्वर्गीय क्षत्रधारी निवासी ग्राम बरगदही, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 115(2), 85, 108 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 36 वर्ष बताई गई है तथा वह इंटरमीडिएट (12वीं) शिक्षित है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव तथा महिला कांस्टेबल आयुषि सिंह शामिल रहे।

