नगर पंचायत पनियरा अध्यक्ष और संविदा कर्मी आमने-सामने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने कर्मचारी दिग्विजय सिंह पर अभद्रता और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस ने दोनों पक्षों से ली तहरीर, जांच में जुटी


महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स)। नगर पंचायत पनियरा में शुक्रवार को अध्यक्ष और एक संविदा कर्मचारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल के साथ कार्यालय के संविदा कर्मचारी दिग्विजय सिंह ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी कर्मचारी ने एक अन्य कर्मचारी को भी धमकाया।

अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी का पूर्व में भी विवादित व्यवहार रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ कई बार शिकायतें हो चुकी हैं।

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *