हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज- भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बलराम दुबे ने 28/03/2025 शुक्रवार को बेटी के जन्म पर खुशी जताते हुए स्वास्तिक हॉस्पिटल महराजगंज के सामने पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रशांत पांडेय भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बेटियों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि बेटियां आज देश के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं, और उन्हें समान अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर पौधारोपण एक शुभ संकेत है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। इस मौके पर बलराम दुबे ने कहा, “बेटा-बेटी एक समान हैं। दोनों को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।”
इस पहल की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। ऐसे आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसमें प्रमुख रूप से गौतम तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, घनश्याम द्विवेदी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


