भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय


भिटौली (महराजगंज): अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

भिटौली थाना पुलिस ने मु.अ.सं. 214/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. थाना भिटौली, जनपद महराजगंज के वांछित अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र शमशुल निवासी सियारही भार, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र भिटौली के छपिया बाजार से की गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष भिटौली ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेश चंद्र वरुण, चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, एवं हेड कांस्टेबल राम प्रवेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *