लक्ष्मी पूजा चंदा वसूली के दौरान हुई लापरवाही, पुलिस जांच में जुटी
परतावल/महाराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनगड़ा पुल के पास रविवार को लक्ष्मी पूजा के चंदा वसूली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बंधी रस्सी अचानक उठ जाने से गुजर रहे बाइक सवार धर्मेंद्र प्रसाद निवासी करीनटीन, कप्तानगंज के गले में रस्सी फंस गई। इससे वह बाइक समेत गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

