हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज। बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे थाना घुघली अंतर्गत चौकी जखीरा क्षेत्र में महावनखोर–बड़हरा फॉर्म रोड पर छोटा टोला के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी (UP57 BV 8614) बिजली के खंभे से टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने देखा कि स्कूटी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी और चालक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा था। इस बीच परिजन मौके पर पहुँचे और मृतक की पहचान मुन्ना (37) पुत्र राम जतन निवासी सतभरिया महुअवा थाना कप्तानगंज, कुशीनगर के रूप में की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


