पीछा, हमला और लूट : ब्लू ओसियन कंपनी का चालक बना निशाना, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ विवेक कुमार पाण्डेय

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात ब्लू ओसियन पानी कंपनी के पिकअप चालक से कथित रूप से 2 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) किशन सिंह ने चालक पर हुए हमले और बड़ी रकम की लूट की पुष्टि की है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, परतावल से लौट रहे पिकअप चालक को शक हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है। सेमरा टोल पार करने के बाद हमलावरों ने पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की। घबराकर चालक टोल की ओर वापस लौटा, लेकिन अंधेरे में घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर कथित तौर पर नकदी लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम के तथ्यों को परखा जा रहा है और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *