हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महाराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग निवासी श्यामसुंदर दास ने अपने पड़ोसियों पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि 19 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे दलजीत यादव अपने साथी नीतीश पति त्रिपाठी के साथ उनके घर पहुंचा और उनकी भाभी से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें भी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

