जादू टोना का आरोप लगाकर दबंगों ने पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ विवेक कुमार पाण्डेय


भिटौली /महाराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जडार में आज सुबह एक महिला के ऊपर जादू टोना का आरोप लगाकर मनबढ़ो ने महिला को घर में घुसकर बुरी तरह से मारे पीटे पीड़ित महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7:00 बजे सूर्यवंती देवी अपने घर में झाड़ू से घर की साफ सफाई का काम कर रही थी कि इसी बीच  रामसुभग ने सूर्यवंती पर यह आरोप लगाया कि तुम मेरी बहू पर जादू टोना कर दी हो जिसके कारण मेरी बहू की तबीयत अक्सर खराब रहती है।

इसी बात को लेकर रामसुभग सूर्यवंती को गाली गुप्ता देने लगा। तभी रामसुभग की पत्नी और उसके लड़के श्यामबदन और श्यामकरण भी मौके पर आ गए। यह सभी लोग सूर्यवंती पर जादू टोना का आरोप लगाते हुए गाली गुप्ता देने लगे। जब महिला ने गाली देने से मना किया तब यह लोग महिला को मारने के लिए लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए। जैसे ही महिला अपनी जान बचाकर घर में भागी तो इन दबंगों ने महिला को उसके घर में घुसकर लाठी डंडे से बुरी तरह से मारे पीटे। जिसके कारण सूर्यवंतो के शरीर में गंभीर चोटे आई है। सूर्यवंती को बचाने में जब उसके पति अनिरुद्ध भी गए तो मनबढ़ो ने उन्हें भी बुरी तरह से मारे पीटे। घटना का एक वीडियो पीड़िता का पुत्र ने बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है ,जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *