सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश : धनहा नायक में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक स्थित जी.डी. नेशनल स्कूल, में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम विद्यालय परिसर में पहुँची और पठन-पाठन व्यवस्था पर चर्चा की। इसके बाद विद्यालय सभागार में छात्राओं और शिक्षिकाओं को नारी सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा और 181 महिला हेल्पलाइन प्रमुख हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे तत्पर है।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ और  पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *