बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस की सख्ती, कई वाहन जब्त

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के नगर चौकी इलाके में रविवार को कुछ युवकों ने बिना अनुमति के “I Love Muhammad” के नारे लगाते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की। अचानक हुई इस गतिविधि से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को तत्काल तितर-बितर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक झंडे-बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जिससे देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लगी। हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने स्थिति संभाल ली।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के जुलूस निकालने की कोशिश करने वाले युवकों को रोका गया है। मौके से पांच-छह वाहन जब्त कर थाने लाए गए हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और इलाके में गश्त भी तेज कर दी गई है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *