- विश्वेश्वरैया के जीवन संघर्ष और उत्कृष्ट अभियंता के रूप में प्रेरणा ले युवा : ईo अनिल किशोर पांडेय
गोरखपुर (हर्षोदय टाइम्स) । आज 15 सितंबर को एम.एम पब्लिक स्कूल मोहनापुर पिपरहवा टोला पादरी बाजार गोरखपुर में ई मोक्ष गुंडम विश्वेसरैया की जन्म दिवस जो अभियंता दिवस के रूप में जाना जाता है को धूमधाम से मनाया गया।
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या सर एम. विश्वेश्वरैया का आज, 15 सितंबर, को जन्म हुआ था और इसी दिन भारत में इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में हुआ था। वह आधुनिक भारत के महान अभियंता, राजनेता और भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति थे, जिन्होंने कृष्णराज सागर बांध, बाढ़ नियंत्रण योजनाओं और स्वचालित स्लुइस गेट्स के आविष्कार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्कूल के डायरेक्टर ईo अनिल किशोर पांडेय ने सर एम विश्वेश्वरैया के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके जीवन संघर्ष और उत्कृष्ट अभियंता के रूप में उनके योगदान को नमन करते हुए बच्चों को प्रेरणा लेने की सीख दी। जीवन की तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने संघर्ष किया और एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। भारत सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से भी विभूषित किया गया।
भारत में इंजीनियर्स दिवस की शुरुआत 1968 में हुई थी। भारत सरकार की ओर से 15 सितंबर को सर एम. विश्वेश्वरैया के उल्लेखनीय जीवन और उपलब्धियों के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाये जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसी दिन पर इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।
इस अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया तथा विज्ञान के माॅडल बनाया।