भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर में घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय
महराजगंज।भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर स्थित फ़र्म श्री दुर्गाशंकर जी मॉडर्न राइस एंड दाल मिल में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का राइस मिल उपकरण व केबल पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर के रहने वाले इन्द्रजीत कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बुधई प्रसाद गुप्ता की फर्म श्री दुर्गाशंकर जी मॉडर्न रईस एंड दाल मिल है। बीते कुछ दिनों से मिल में चोरी की कोशिश हो रही थी।
सीजन ऑफ होने के कारण मिल बंद है 12 सितंबर 2025 को साफ सफ़ाई के लिए जब अन्दर गए तो देखा कि चोरों ने मिल में सेंध लगाकर अंदर घुसकर कीमती राइस मिल उपकरण व केवल के साथ साथ अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित के अनुसार, सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित इन्द्रजीत गुप्ता ने बताया कि घटना की फुटेज CCTV में स्पष्ट रूप से दर्ज है और फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
थाना भिटौली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक अवधेश सिंह को सौंपी है। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

