घुघली में पुलिस की पैदल गश्त, नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कराया गया जमीनी हकीकत से रूबरू

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय


घुघली/महराजगंज।थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त निकाली गई। यह गश्त थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में नवप्रशिक्षित आरक्षियों के साथ आयोजित की गई।


पासिंग आउट परेड के उपरांत थाने पर पहुंचे नए आरक्षियों को क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य रहा, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं आम जनता के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।


गश्त में उपनिरीक्षक विनीत राय, महिला उपनिरीक्षक कुमारी रुचि, कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित व जैसपर सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही आमजन में विश्वास भी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *