हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल, महराजगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परतावल के सभागार में शुक्रवार को नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार के पदभार ग्रहण करने पर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनुदेशकों ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने सभी अनुदेशकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अनुदेशकों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, जिला संरक्षक सुनील कुमार वर्मा, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, परतावल ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष अग्निदेव यादव एवं उमेश कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री ध्रुव कुमार चौरसिया, अभय कुमार, बैजू वर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मोहम्मद अकरम सहित समस्त बीआरसी स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

