अमर उजाला के ‘भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2026’ में हाजी अज़हर खान इंटर कॉलेज के मेधावी हुए सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित


महराजगंज। अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2026” का आयोजन शुक्रवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज तथा विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, महराजगंज रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर हाजी अज़हर खान इंटर कॉलेज, उस्का, पनियरा के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *