भिटौली थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली । महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना भिटौली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिजन रामानंद निवासी पिपरिया ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री 11 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने संदेह जताया है कि मोबाइल नंबर 84318XXXXX पर बात करने वाला लड़का ही किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि बेटी सुरक्षित नहीं मिली तो वे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
थाना प्रभारी भिटौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक कृष्णानंद तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

