हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने त्यौहार वारावफात जुलूस के दौरान तिरंगा रंग का पटाखा लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में साहिल खान पुत्र जमीर खान उम्र करीब 19 वर्ष तथा फिरोज खान पुत्र वसीउल्लाह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी धनहा बैजौली, थाना श्यामदेउरवा शामिल हैं। दोनों युवकों को शनिवार 06 सितंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार एवं उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता शामिल रहे।

