हर्षोदय टाइम्स/सुनील विश्वकर्मा
सिसवा बाजार/महराजगंज- भव्य कलश यात्रा के साथ सिसवा क्षेत्र के चैनपुर गांव में सनातन धर्म मंदिर पर श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत की गई। यह महायज्ञ जगत कल्याण के लिए आयोजित किया गया है। इस यज्ञ का आयोजन 07 से 17 जून तक किया गया है। महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई।
कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस महायज्ञ के संयोजक एवं इस कलश यात्रा के नेतृत्व कर रहे श्री श्री 1008 श्री महंथ रामकुमार दास तपस्वी जी महाराज मौजूद रहें। यह यज्ञ जग कल्याण के लिए पुरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया है।
श्री राधाकृष्ण मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का भव्य आयोजन भी किया गया है। यह यज्ञ समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित की गयी है। जिससे यज्ञ का महत्व और बढ़ जाता है।


