हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
घुघली/महराजगंज- जनपद के नगर पंचायत घुघली में सफाई कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चेयरमैन द्वारा उन्हें उनकी जाति – धोबी, पासी, चमार होने की वजह से अपमानित किया जा रहा है।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें हाज़िरी लगाने के लिए कार्यालय में प्रवेश से रोका जाता है तथा कार्यालय में पानी तक नहीं पीने दिया जाता है।
कर्मचारियों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने और जान से मरवा देने जैसी धमकियां दी जाती हैं। पीड़ित कर्मचारी न्याय की गुहार लगा रहे हैं और इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी कर चुके हैं।
इस प्रकरण में पीड़ितों कर्मचारियों ने आह्वान किया है कि दिनांक 06 सितंबर 2025, समय 11 बजे सभी साथी घुघली पहुँचें ताकि न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया जा सके।
